पुरानी पेंशन सहित कर्मचारी हितों को लेकर जनता यूनियन का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से मिला

A delegation of the Janata Union met former Deputy Chief Minister T.S. Singhdeo regarding employee interests, including the old pension scheme.

कोरबा। जनता यूनियन कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव से उनके कोरबा प्रवास के दौरान आत्मीय मुलाकात कर कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओ पी एस ) लागू करने, नियमित भर्ती, ठेका एवं आउटसोर्स प्रथा समाप्त करने, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, विद्युत कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था, भत्तों एवं कर्मचारी सुविधाओं में सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों को मजबूती से उठाया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के बिजली कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में निरंतर सेवा दे रहे हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सागर देवांगन, प्रमोद कुमार राठौर, कोरबा सर्कल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष मोहम्मद नासिर खान, नीलांबर शर्मा, प्रचार सचिव दिलेश्वर प्रजापति, सह प्रचार सचिव अरुण सागर, अनूप जोलहे, जनरेशन शाखा (पश्चिम) अध्यक्ष गेंदराम साहू, जनरेशन शाखा (पूर्व) अध्यक्ष सुखीदास महंत, जनरेशन शाखा (पश्चिम) कोषाध्यक्ष जॉर्ज के थंकाचंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनता यूनियन ने विश्वास जताया कि कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए सरकार भविष्य में ठोस निर्णय लेगी।