देशी प्लेन शराब का अवैध परिवहन करने वालो पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार,

Strict action taken against those illegally transporting country liquor

57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब तथा अपराध मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल हौंडा साइन जप्त

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

कोरबा 20 मई 2006/कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर सूचना के आधार पर देसी प्लेन शराब का मोटरसाइकिल से दीपिका से दर्री ले जाते वक्त दो आरोपी को पकड़ा गया है तथा उनके कब्जे से 57 पौवा रोमियो देसी प्लेन शराब कीमती 5000.00 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा शाइन को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण :
1️⃣ विजय यादव पिता बोधन यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अयोध्यापुरी दर्री थाना दर्री
2️⃣ संदीप साहू पिता बलराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी जेलगांव चौक  थाना दर्री

कोरबा पुलिस की अपील :
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।