Aaj Ka Rashifal 20 May 2026: मेष, तुला और मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 20 May 2026: Aries, Libra and Pisces will get success in the workplace, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 20 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और पारिवारिक विवादों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष, तुला, धनु और मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं वृषभ, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के लोगों को तनाव, खर्च और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी, व्यापार, निवेश, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई महत्वपूर्ण संकेत

मेष

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र के परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज कुछ अच्छी खबर प्राप्त होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।


वृषभ

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने से शारीरिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहें। नौकरी वालों के लिए आज काम की अधिकता के कारण परेशानी होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन

आज कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, जिस कारण किसी से बड़ी आर्थिक मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। लंबी यात्रा में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी विवाद के कारण प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपका अच्छा है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत नए लोगों के साथ मिलकर कर सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।

सिंह

आज का दिन आप कोई बड़े आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यापारिक लोगों के लिए आर्थिक समस्या बनी रहेगी। नौकरी वालों के लिए अधिकारियों से मतभेद रहेंगे। आज किसी पुराने मतभेद के कारण कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। मित्रों के साथ मिलकर कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। नौकरी वालों के लिए आज लाभ प्राप्त होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी नए मेहमान का आगमन होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ा निवेश योजना बन सकती है।

तुला

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आज सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन में उत्साह नजर आएगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार व्यवसाय में लाभ रहेगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में स्थान बदल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके कार्य की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापारिक लोगों को बड़ा ऑफर मिल सकता है। नौकरी वालों के लिए आज काम की अधिकता के कारण परेशानी हो सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु

आज का दिन आपको बड़ा लाभ देने वाला होगा। आज आप अपने पुराने कार्य में बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु पक्ष पराजित होगा। आर्थिक स्थिति से आज का दिन शानदार है। आज आप किसी बड़े कार्य में बड़ा आर्थिक निवेश कर सकते हैं। घर में किसी की नौकरी लग सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

मकर

स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रहेंगे। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज किसी को उधार देना आपको नुकसान में डाल सकता है। प्रशासनिक कार्यों में विजय प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बड़ी प्रॉब्लम से भरा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में दबाव के साथ कार्य करना होगा। आज आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों से मतभेद बनेंगे। प्रॉपर्टी विवाद संघर्ष में बदल सकता है।

मीन

आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए आज बड़ा दायित्व मिल सकता है। शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे। आज आप कर्ज से मुक्त होंगे। पारिवारिक लोगों के साथ छोटे-छोटे मतभेद रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।