बिलासपुर पुलिस द्वारा करीब 110 होटल/लॉज/फार्महाउस संचालकों की मीटिंग लेकर ‘समाधान ऐप’ की जानकारी दी गई

Bilaspur police held a meeting with around 110 hotel/lodge/farmhouse operators and informed them about the 'Samadhaan App'.

बिलासपुर 18 मई 2026/डीआईजी एवं एसएसपी महोदय श्री रजनेश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा होटल/लॉज संचालकों की बैठक आयोजित कर करीब 110 होटल संचालकों को ‘समाधान ऐप’ के संबंध में एडिशनल एसपी शहर श्री पंकज पटेल,सीएसपी सिविल लाइन श्री निमितेश परिहार,एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बैठक में होटल संचालकों को बताया गया कि समाधान ऐप के माध्यम से होटल में ठहरने वाले आगंतुकों/व्यक्तियों की जानकारी त्वरित एवं सरल तरीके से पुलिस विभाग तक उपलब्ध कराई जा सकती है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
होटल संचालकों को ऐप डाउनलोड करने, पंजीयन प्रक्रिया एवं उपयोग की विधि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र सत्यापित कर आवश्यक जानकारी समाधान ऐप के माध्यम से समयबद्ध रूप से दर्ज करें।
बिलासपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि यह पहल कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
होटल संचालकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने एवं समाधान ऐप का नियमित उपयोग करने की अपील की गई ।
सभी होटल/लॉज/फार्महाउस इत्यादि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को अनिवार्य रूप से समाधान ऐप को डाउनलोड कर हर अतिथि की जानकारी अपलोड करनी हैं