कोरबा 17 मई 2026/पत्रकार कमल तिवारी के लोक प्लस पत्रिका का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा आबकारी विभाग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने पत्रिका के प्रकाशन को पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों ने भी लोक प्लस पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पत्रकार श्री जितेंद्र राजपूत एवं श्रीमती रेणु जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के बीच आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।









