Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: मेष, कन्या और मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 17 May 2026: Aries, Virgo and Capricorn will get success in the workplace, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 17 मई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए खुशखबरी और आर्थिक लाभ के संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, विवाद और आर्थिक परेशानियों से सावधान रहने की जरूरत है। मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को खर्च, तनाव और विवादों से बचने की सलाह दी गई है। शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी और नए कार्यों से जुड़ी योजनाओं में कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंध, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

मेष

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानी खत्म होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक लोगों से संबंधों में सुधार होगा। प्रॉपर्टी संबंधी चल रहा विवाद खत्म होगा। आज बड़ी आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनें

वृषभ

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी विशेष कार्य की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे।

मिथुन

आज आप विवादों से दूर रहें, नहीं तो आप बड़ी परेशानी में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आज बिगड़ सकती है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें।

कर्क

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति आज बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज आर्थिक नुकसान की संभावना है। नौकरी क्षेत्र वालों को अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक लोगों से संबंध ठीक रहेंगे।

सिंह

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होंगी। आज नए कार्य की शुरुआत के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी प्रॉपर्टी से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने कार्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों और परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपका कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है, जिस कारण बैंक आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में परेशानी आ सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर समस्या रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन नुकसानदायक रहेगा। आज किसी खास मित्र से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

धनु

आज का दिन अच्छा है। आज आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। शेयर मार्केट में निवेश करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी वालों के लिए कुछ मतभेद रहेंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना होगा।

मकर

आज का दिन आपको बड़ी खुशखबरी देने वाला है। आज आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक लोग प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय के साथ-साथ आज अन्य मार्गों से लाभ प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना होगा। आज पारिवारिक लोगों के साथ किसी नए कार्य को लेकर विचार बनेंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपके घर में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। किसी पुराने विवाद के कारण प्रशासनिक उलझन में फंस सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी रखें।

मीन

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य के कारण कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों के चलते आज आपको अपना क्षेत्र छोड़ना पड़ सकता है।