कोरबा 16 मई 2026 /जैलगांवचौक दर्री मुख्य सड़क पर चलती महिंद्रा XUV में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान,
चलते वाहन से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति भांपते ही चालक.सूझबूझ से तुरंत दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाई। उसके बाद 2 सेकंड के बाद दरवाजा लॉक हो गई बताया जा रहा है कार पर ड्राइवर सहित दो लोग सवार थे

कोरबा से सूरजपुर समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दर्री थाना क्षेत्र जैलगांव चौक पर कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक की नजर इंजन की ओर गई तो धुआं देखकर वह घबरा गया और उसने तुरंत कार रोक दी और सभी से तुरंत बाहर निकलने के लिए गया। चालक जैसे ही कार से बाहर निकले आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। पर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।










