कोरबा 11 मई 2026/ जिले में योग को खेल के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोरबा जिला योगासन खेल संगठन’ द्वारा जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शहर के कोरबा स्थित गीतांजलि भवन में आयोजित किया गया जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न क्षेत्र से 80 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन पार्षद नरेंद्र देवांगन योगासन खेल संघ के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ,सचिव संजय कुर्मवंशी और अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस भव्य प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन के बीच योग के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित समाज का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक रहा

महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योगासन अब एक खेल के रूप में स्थापित हो चुका है और इसमें युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है।

कार्यक्रम में उपस्थित कौशल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव एवं नकारात्मकता के बीच योग ही वह माध्यम है, जो मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवन की दिशा प्रदान करता है। नियमित योगासन करने से शरीर स्*वस्थ, मन शांत एवं विचार सकारात्मक बने रहते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए

इस अवसर पर कोरबा पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा मीना शर्मा ,उत्तरा कुम्भकार, महामंत्री अंजय अग्रवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, लल्लन सिंह ,पूर्व पार्षद नारायण राजपूत शक्ति केंद्र संयोजक ,कपूर चंद पटेल ,युवा मोर्चा कोरबा मंडल अध्यक्ष सागर टेवानी,जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा लक्ष्य चतुर्वेदी एवं सोनू पाली से आए योग शिक्षक महावीर चंद्रा मंडल मंत्री सरोज सिंह भगवती निर्मलका, श्रीमती बबीता महंत की गरिमामयी उपस्थिति रही

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के, डॉ. नागेंद्र शर्मा, दुर्गेश राठौर,सचिन विश्वकर्मा,इन्द्रनारायण, सुनील अग्रवाल,विनोद रत्नाकर,विनोद गुप्ता, राकेश साहू,श्रीमती दीक्षित,श्रीमती वृंदा चौहान,श्रीमती दुर्गेश्वरी तिवारी,भरत अग्रवाल एवं योगेश साहू सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान रहा









