सरकंडा पुलिस ने मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

Sarkanda police arrested an accused in a case of assault and possession of illegal weapons and sent him to jail.

आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू किया गया जप्त**

बिलासपुर 11 मई 2026/ प्रार्थी प्रियांशु शुक्ला ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03.05.2026 की सुबह जब वह अपने साथियों के साथ नूतन चौक के पास स्थित ‘अपना मार्ट’ के पास खड़ा था, तभी आरोपी राजा यादव और उसके अन्य साथियों (लिल्ली नाई, बदकू यादव) ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रार्थी और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी, जिससे प्रार्थी के साथी युवराज पाण्डेय को गंभीर चोटें आईं। प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध क्रमांक: 617/2026 धाराएं: 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया  एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी राजा यादव (उम्र 21 वर्ष, निवासी अटल आवास, सरकंडा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार बटन वाला चाकू बरामद किया गया। आरोपी राजा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया गया।  मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

थाना सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।