छत्तीसगढ़ में ‘नक्सल सफाए’ की घोषणा, उधर चिट्ठी से नई साजिश का खुलासा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ,

Chhattisgarh announces 'Naxal cleansing', while a letter reveals a new conspiracy, police and security agencies on alert.

छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा 30 मार्च को राज्य से ‘नक्सल सफाए’ की आधिकारिक घोषणा के बाद अब एक पत्र सामने आया है। उत्तर तालमेल कमेटी (एनसीसी) ने तेलंगाना में एक पत्र जारी किया है। नक्सलियों ने अपने पत्र में कुछ दिनों तक शांत रहने की बात कही है। 

बस्तर नक्सल सफाए के बाद नई साजिश को लेकर नक्सलियों ने पत्र जारी किया है। उत्तर तालमेल कमेटी ने तेलंगाना में जारी किये गए अपने पत्र में अभी नक्सलियों से शांत रहने कहा गया गया है। पत्र में आंदोलन के पतन और मौजूदा संकट का जिक्र भी किया गया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में फिर से रणनीति को तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। 

पत्र में दावा किया गया कि चारू मजूमदार की मौत के बाद भी देश में क्रांति का कोई केंद्र नहीं बचा था। लेकिन संगठन फिर से खड़ा हुआ और छापामार आधार क्षेत्र बनाए गए। संगठन मौजूदा समय में कमजोर दिख रहा है। लेकिन केंद्रीय कमेटी अब भी रणनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय है। पत्र सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट जारी कर दिए है।