कोरबा 7 मई 2026/ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र देवांगन वार्ड क्रमांक 18 पार्षद एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा कोरबा का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह का आयोजन NTPC गेट में शिव मंदिर प्रांगण में साहू समाज भवन जैलगांव, और अनेकों स्थान पर मनाया गया। इस अवसर पर बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

जिसमें मुख्य संरक्षक एवं व्यवस्थापक भैया कौशल देवांगन मंदिर समिति संरक्षक भुनेश्वर दुग्गल, संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ,उपाध्यक्ष अंजय अग्रवाल,कोषाध्यक्ष एवं सचिव आशीष अग्रवाल, सह सचिव संजय कूर्मवंशी ,श्रीमती गीता शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू,पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, पार्षद सुखविंदर सिंह, नारायण राजपूत पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चाआदरणीय नारायण राजपूत , पार्षद कमला बरेठ ,पूर्व पार्षद कविता नारायण राजपूत, पूर्व पार्षद पुष्पा देवी कंवर, धनबई निर्मलकर जिला सह कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा,मंडल मंत्री सरोज सिंह, भगवती निर्मलकर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दर्री मंडल, श्रीमती बबीता महंत सोशल मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, शकुन राठौर ,श्रीमती कीर्ति पटेल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्री , बबली पांडेय , एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तगण उपस्थित थे*!

सभी ने नरेन्द्र देवांगन को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व, सक्रियता और समाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर ने न केवल पार्टी के सदस्यों के बीच भाईचारे और एकजुटता को मजबूत किया, बल्कि स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी बढ़ाया।

नरेन्द्र देवांगन ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका समर्थन और आशीर्वाद उन्हें अपने कार्यों में निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस तरह का आयोजन पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मेल-जोल और उत्साह को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय राजनीति में सकारात्मक संदेश भी देने वाला साबित हुआ।









