6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

6-year-old girl raped, accused neighbour arrested

रायपुर/ तिल्दा नेवरा 30 अप्रैल 2026/ RAIPUR CRIME NEWS : तिल्दा नेवरा- क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दीं. इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरी चिंता व गुस्सा फैल गया है। यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है।समाचार सदस्यता सेवा

छत्तीसगढ़ के एक दिल दहला देने वाली घटना ने रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में झकझोर कर रख दिया है। यहां के गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय राज कुमार पडोस का रहने वाला है, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दर्दनाक घटना मासूम बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है. क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है.सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा. बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है, जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है. न्याय तो दिलाना ही होगा, ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें