10 वीं बोर्ड परीक्षा में 86.5% प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

Made his name shine by scoring 86.5% marks in 10th board exam.

 कोरबा 30 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे को घोषित किए गए। इसमें कोरबा जिला के ग्राम जवाली के होनहार छात्र आदित्य ने 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.5%  प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। आदित्य,जंतलाल टांडिया,निवासी ग्राम जवाली के सुपुत्र हैं और जी.एच.एस.एस. हायर सेकेंडरी स्कूल,जवाली के छात्र हैं,आदित्य की इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन भी गर्व महसूस कर रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकों और पूरे स्टाफ ने आदित्य की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आदित्य ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने मम्मी पापा गुरुजनों को दिया

इस मौके पर परिजनों ने भी आदित्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। क्षेत्रवासियों ने भी इस उपलब्धि पर आदित्य और उसके परिवार को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए इसे प्रेरणादायक बताया।