आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार जप्त
अंकित कुमार यादव, पिता संतोष कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष,
निवासी – बड़े कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर 29 अप्रैल2026/ जिले में गुंडागर्दी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 28.04.2026 को मुखबिर से थाना कोनी में सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अंकित कुमार यादव पिता संतोष कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष,निवासी बड़े कोनी,
द्वारा हाथ में तलवार लेकर उसे हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों, को डरा-धमकाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया था।
सूचना पर थाना कोनी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।










