दर्री पुलिस ने सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Darri police arrested three accused of stealing power cable from ABB yard of CSEB plant.

आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जप्त

कोरबा 22 अप्रैल 2026/ दर्री थाना पहुंचकर प्रार्थी कमलकांत ठाकुर दिनांक 22.04.2026 रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.04.2026 के सुबह लगभग 04ः00 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना किया गया।

विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा  नितिश ठाकुर, लखन पटले श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री विमल कुमार पाठक, द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सायबर सेल उप निरीक्षक अजय सोनवानी के मार्गदर्शन मे सउनि संतोष कुमार ताण्डी द्वारा विशेष रूचि लेकर आरोपियों की पतासाजी हेतु संदेही सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर, पिता गोवर्धन श्रीवास, उम्र 43 वर्ष, निवासी राजीव नगर विशाल राव उर्फ लाली पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवार पारा कल्मीडुग्गु दर्री,जान सिंह प्रधान पिता उदय प्रधान, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती दर्री, को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल को चोरी करना स्वीकार किया गया जिनके पास कब्जे से (1) तांबा का केबल वायर 300 मीटर लगभग कीमती 75000₹ तांबा केबल वायर को जप्त किया गया। मामले के अन्य आरोपी किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू एवं अटल आवास का एक अन्य लड़का घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

  उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अशीष कुमार सिंह, आरक्षक अजय यादव, संजू सिंह, सैनिक हिमांशु तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील–
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।