क्रिकेट स्पर्धा में मेंटेनेंस-2 विभाग ने आॅपरेशन-3को हराकर पाॅवर कप ट्राॅफी पर कब्जा जमाया

In the cricket competition, Maintenance-2 department defeated Operation-3 and captured the Power Cup trophy.

एचटीपीएस के हसदेव खेल परिसर में अंतरविभागीय क्रिकेट मैच खेला गया

कोरबा 22 अप्रैल 2026-हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के हसदेव खेल परिसर में अंतर विभागीय फ्लड लाइट टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘‘पाॅवर कप’’ का आयोजन किया गया। 10 दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में विद्युत संयंत्र के मेंटेनेंस-2 विभाग ने आॅपरेशन-3 को 5 विकेट से हराया। विजयी टीम को मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एमके. गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री केएनबी. राव के हाथों ट्राॅफी भेंट की गई। इस अवसर पर अतिथिद्वय द्वारा विजयी टीम को बधाई देते हुए खेल को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजनों की प्रशंसा की गई।

“पाॅवर कप“ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीते 11 अप्रैल को मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह के हाथों किया गया था। क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद, कोरबा-पश्चिम द्वारा 11 से 20 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 विभागों की टीम ने हिस्सा लिया। इनमें टीम आॅपरेशन-1, आॅपरेशन-2, आॅपरेशन-3, मेंटेनेंस-1, मेंटेनेंस-2, मेंटेनेंस-3 और फ्यूल मैनेजमेंट-11 और मुख्य अभियंता-11 शामिल हैं।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीते सोमवार को टीम मेंटेनेंस-2 एवं आॅपरेशन-3 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आॅपरेशन-3 ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 91 रन बनाए। इस लक्ष्य के लिए मैदान पर उतरी मेंटेनेंस-2 की टीम ने 11.1 ओवर में 5 विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया। इस तरह मेंटेनेंस-2 ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच मेंटेनेस-3 एवं आॅपरेशन-3 बीच खेला गया, जिसमें आॅपरेशन- 3 ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच मेंटेनेंस-2 एवं फ्यूल मैनेजमेंट-11 के बीच हुआ, जिसमें मेंटेनेंस-2 ने जीत दर्ज की।

समापन समारोह में अतिथियों के हाथों खिलाड़ियों को ट्राॅफी भेंटकर व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। टूर्नामेंट के सर्वश्रेठ बल्लेबाज मेंटेनेंस-2 के सतीश ध्रुव, सर्वश्रेठ गेंदबाज आॅपरेशन-3 के शिवा भगत एवं प्लेयर आॅफ टूर्नामेंट मेंटेनेंस-2 के हर्षल विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद कोरबा पश्चिम के सचिव अविनेश पाठक ने अतिथियों एवं खेल आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।