कोरबा – समीक्षा देवांगन ने प्राप्त किए 98.4% अंक
सीबीएसई, दिल्ली द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के कुल 17 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जो संस्था के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।
इस वर्ष कक्षा 10वीं की छात्रा समीक्षा देवांगन ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य मेधावी विद्यार्थियों में योगेश सिंह (97%), रूद्र देवांगन (96.4%), अंशिका चंद्रा (95.4%), सृजन दुबे (95%), स्वराज शर्मा (94.4%), सौम्या अग्रवाल (93.8%), तृशा प्रकाश (93.4%), अनन्या वर्मा (92.8%), दिविशा तिवारी (92.6%), वर्निका सिंह (92.6%), रिद्धिमा मालाकार (92.2%), जे. अखिल चहल (91.6%), अग्निप्रभा सरकार (91%), मन्नत कौर (90.4%), दिशा मिश्रा (90%) एवं पारुल डहरिया (90%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी सफलता का जश्न मनाया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रमोद झा, डायरेक्टर श्री प्रांजल झा, मैनेजर डॉ. डी.के. आनंद एवं प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रीता मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यालय की सुदृढ़ एवं अनुशासित शिक्षा प्रणाली को दिया।
विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि नैतिक मूल्यों के विकास के लिए भी सतत प्रयासरत है।









