बिलासपुर पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्यवाही

Bilaspur police takes major action against drunk drivers

🔹शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 913 शराबी वाहन चालको पर की गई सख्त कार्यवाही
🔹जप्त वाहनो को न्यायालय उपस्थित होकर सुपुर्दगी नहीं लेने वाले वाहनों की होगी नीलामी की कार्यवाही
🔹 तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन, शराब एवं नशे का सेवन कर वाहन चालन दुर्घटना के प्रमुख कारण, वही हेलमेट व सीट बेल्ट नही लगाना हादसों में जान गंवाने की बनती है वजह

 बिलासपुर/उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे एवं समस्त पर्यवेक्षण अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु बिलासपुर पुलिस के द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए विशेष करके शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन आदि के सुसंगत धाराओं के तहत लापरवाह वाहन चालकों पर यातयात नियमों के प्रति सम्वेदनशील बनाने सतत कार्यवाही की जा रही है।
यातायात व थाने के द्वारा उक्त कार्यवाही में माह जनवरी से अब तक बिलासपुर पुलिस द्वारा शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 913 आरोपी वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट 185 MV के तहत कार्यवाही की गई जिसमें सभी प्रकरण माननीय न्यायालय भेजी गई है। उन पर अधिक राशि से दंडित की गई है यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता जो वाहन चालक अपने वाहनों को न्यायालय उपस्थित होकर सुपुर्दगी में नहीं ले रहे हैं ऐसे वाहनों की शीघ्र की जाएगी नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ ताकि सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों की उपेक्षा एवं अवहेलना पूर्ण आचरण के कारण सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति को टाला जा सके।
विदित हो कि यातायात नियमों का उल्लंघन पर अब न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है अपितु किसी भी प्रकार के शराब या मादक द्रव्यों का सेवन कर नशे में उन्मत होकर वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने पर अन्य आपराधिक प्रकरणों में भी अपराध पंजीकृत करते हुए ऐसे वाहन चालकों पर कठोर एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।
समस्त नागरिकों से विशेष अपील है कि वर्तमान में शादी विवाह एवं अन्य विभिन्न प्रकार के आयोजन के कारण लोग सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा आवागमन कर रहे हैं ऐसे में वाहनों की तादाद सड़कों पर लगातार बढ़ते जा रही है यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण कई बार वाहन चालक सड़क दुर्घटना में न सिर्फ स्वयं आहत होते हैं अपितु वाहनों में सवार एवं सामने से आ रहे अन्य राहगीर एवं आम व्यक्ति भी दुर्घटना के चपेट में आ जाते हैं अतः दुर्घटना के गंभीर परिणाम एवं मानवीय क्षति को दृष्टिगत रखते हुए सड़कों पर चलते हुए सदैव सुरक्षा मापदंडों एवं मानकों का विशेष ख्याल रखें।
शराब एवं नशे में उन्मत होकर वाहन चालन करने वाले पर अभियान चलाकर नियमित कार्यवाही की जा रही है वही बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है और प्रशमन की कार्यवाही कर सभी प्रकरण में समन शुल्क वसूल की जा रही है। वही ITMS के माध्यम से अधिक यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए सभी में समन शुल्क अधिरोपित की गई है।
शायं और रात्रि के दौरान की सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा आंकड़ो को ध्यान में रखते हुए इस दौरान विशेष रूप से प्रत्येक दिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रभावी एवं संघन कार्यवाही की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाई जा सके।
नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किए जाने के बावजूद भी कुछ वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति अनुशासनहीनता, असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओ की संभावना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहन चालकों के असुरक्षित वाहन चालन पर नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है। समस्त वाहन चालकों से अपील है शादी विवाह के इस अवसर पर सड़को पर चलते हुए धैर्य, संयम, शालीनता व सतर्कता पूर्वक वाहन चलावें ताकि किसी भी परिस्थिति में वाहन चालन के दौरान स्वयं को एवं अन्य व्यक्तियों को असुरक्षा की स्थिति से गुजरा ना पड़े और कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। सभी सड़को पर चलते हुए सदैव यातायात नियमों एवं सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही सड़कों पर वाहन चलावे।