05 June 2023: आषाढ़ मास का पहला दिन आज, दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन?

05 जून 2023, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में समस्या आ सकती है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता बरतनी होगी है। पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन 05 जून, सोमवार को सुबह 06 बजकर 38 मिनट से हो जाएगा और इसी समय से आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल*

आज का दिन जातक का मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा, प्रातः काल कार्य का बोझ अधिक रहेगा जिसके कारण तनाव महसूस कर सकते हैं किंतु मध्यान्ह के बाद समय आनंद में शांतिपूर्वक व्यतीत करेंगे, आकस्मिक यात्रा का योग बनेगा, व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे, पूर्व में सोची हुई योजनाओं को आज क्रियान्वित करेंगे, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा घर में शांति का वातावरण व्याप्त रहेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन जातक का शुभ फलदायक रहेगा अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, पूजा पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय व्यापार मैं जोखिम लेना आज सही नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें, पुराना दिया हुआ पैसा वापस आएगा। पेट में दर्द रह सकता है, सतर्क रहे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल,

आज का दिन जातक का तनाव में व्यतीत होगा, क्रोध आने के कारण मानसिक अशांति व्याप्त रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन में भय व्याप्त रहेगा इसके कारण थकान महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन जातक का लाभदायक रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। पुराने किये हुए निवेश से आज मुनाफा प्राप्त होगा। भोजन समय पर करें। आज आलस बना रहेगा इसके कारण कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर पाएंगे। परिवार में शांति रहेगी, माता पिता का आशीष प्राप्त होगा

सिंह दैनिक राशिफल


आज का दिन जातक का सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा, मन में सकारात्मक ख्याल आने से सभी आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। व्यापार व्यवसाय में नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। आज आप भविष्य के लिए धन की बचत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा संतान के साथ मनोरंजन के साधनों में समय व्यतीत करेंगे। श्याम के समय परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आज के दिन जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है छोटी-छोटी बातों पर जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है, जिसके कारण मन में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी नीचा दिखाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा नहीं है अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। श्याम के समय मित्रों के साथ समय बिताएंगे तब मन को अच्छा लगेगा।
तुला दैनिक राशिफल

आज के दिन जातक की परिस्थितियां प्रतिकूल बन रही है, सोची हुई योजनाएं पूर्ण ना कर पाने की वजह से तनाव महसूस करेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। आज कार्यस्थल पर वाद विवाद हो सकता है सतर्क रहें। पार्टनर या निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन जातक के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। धैर्य के साथ कार्य पूर्ण करें। लंबित प्रकरण में न्यायालय से विजय प्राप्त हो सकती है। लंबी यात्राओं की योजना बना सकते हैं। गले में इंफेक्शन या खराश की शिकायत हो सकती है सतर्क रहें।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन जातक का उतार-चढ़ाव वाला रहेगा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक हानि होने की योग है, सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। जो बेरोजगार हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा नया रोजगार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल

आज के दिन जातक शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें शरीर में दर्द पेट दर्द का समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण मन अशांत रहेगा। किसी रिश्तेदार से दुखद सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा जातक की पदोन्नति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन जातक का उत्तम व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, किंतु सलाह दी जाती है पौष्टिक आहार भोजन में लें। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग बनेंगे। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार व्यवसाय मैं प्रगति होगी। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। बैंक के द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक विवाद दूर होगा, माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज अधिकतम समय जातक का मनोरंजन के साधनों में व्यतीत होगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर दिन सामान्य रहेगा। घर की आवश्यक छोटी छोटी चीजों की पूर्ति करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें, सर में दर्द की शिकायत रह सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।