Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: वृषभ, कर्क व धनु को व्यापार में होगा लाभ, शानदार रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope, December 15, 2025: Taurus, Cancer, and Sagittarius will benefit from business, the day will be wonderful. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए बदलाव, यात्रा और नए निर्णयों का संकेत दे रहा है। कुछ लोगों को जहां व्यापार और निवेश में लाभ के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।

आज का राशिफल आपको दिनभर की संभावनाओं, सावधानियों और अवसरों के बारे में संकेत देता है, ताकि आप समय रहते सही फैसले ले सकें और अनावश्यक परेशानियों से बच सकें।

मेष

आज का दिन सामान्य रहेगा। नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके लिए किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ बातों को लेकर अनबन संभव है।

वृषभ

आज आपके मन में नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है, जिस पर आप सहयोगियों से सलाह-मशविरा करेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं, यात्रा का भी योग है।

मिथुन

आज का दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी परेशानी से राहत मिल सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के नए अवसर खोलेगी। व्यापार में बड़ा परिवर्तन लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में धार्मिक आयोजन और नए मेहमान का आगमन संभव है।

कर्क

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और जीवनसाथी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क से बड़ा कार्य प्राप्त हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह

आज आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं, जिससे कार्यों में मन नहीं लगेगा। अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यापार में पार्टनर से सावधान रहें, धोखे की आशंका है। वाणी पर संयम रखें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

कन्या

आज वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना का योग है। मन अशांत रहेगा। भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला

आज नकारात्मक विचार मन में हावी रहेंगे। छोटी-छोटी बातें भी विवाद का कारण बन सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में बड़े लेन-देन से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहना आपके हित में होगा।

वृश्चिक

नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन ठीक है, लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार में कोई भी डील करते समय कागजी कार्यवाही अच्छी तरह जांचें। दांपत्य जीवन में मन की बात साझा करने से पहले सोच-विचार करें।

धनु

धार्मिक यात्रा का योग है, जिससे मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।

मकर

आज मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता में थोड़ी देरी होगी। व्यापार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक विवादों से दूर रहें और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

नए कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। कुछ अड़चनें आएंगी, लेकिन उद्देश्य पूरा होगा। पुराने विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा या स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है।

मीन

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने बड़े विवाद का समाधान मिलेगा। भविष्य की सुरक्षा के लिए धन संचय कर सकते हैं। व्यापार में किसी को बड़ी राशि उधार न दें। परिवार में तालमेल की कमी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के ससुराल पक्ष की निंदा करने से बचें।