Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: इन जातकों को मिलेंगे नए अवसर, जीवन में आएगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

Today's horoscope, November 25, 2025: These people will get new opportunities, happiness will come in life, read the horoscope.

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 25 नवंबर 2025, आपके दिन की दिशा और ऊर्जा का संकेत लेकर आया है। आज कई राशियों के लिए नए अवसर, पारिवारिक सामंजस्य और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और संबंधों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

व्यापार, नौकरी और निवेश के क्षेत्र में कई लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कुछ जातकों के जीवन में यात्रा, संपत्ति खरीदारी और रुके कार्यों के पूर्ण होने के योग भी बन रहे हैं। ग्रहों की अनुकूल स्थिति कई राशियों को सफलता का मार्ग दिखाएगी, जबकि कुछ को सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

मेष –

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर खान–पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार बन सकते हैं। व्यापार–व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत या किसी बड़ी साझेदारी डील का हिस्सा बनने का योग है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा तथा किसी मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का मन बन सकता है।

वृषभ –

आज आप यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी विशेष कार्य की योजना बन सकती है। घर–परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी और बच्चों के लिए आज आप ज्वेलरी या कोई तोहफा खरीद सकते हैं।

मिथुन –

स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता है। बाहरी खान–पान से बचें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार–व्यवसाय में बड़ा निवेश सोच–समझकर करें। कार्य परिवर्तन का विचार मन में आ सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का मन बनेगा जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे।

कर्क –

आज का दिन कुछ उतार–चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य और परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार–व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकता है। आज आर्थिक भार बढ़ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

सिंह –

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस हो सकती है। मौसम के कारण तबीयत में गिरावट हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार–व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने का विचार आज मन में आएगा।

कन्या –

आज आप परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। व्यापार–व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलने से काम मजबूत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है

तुला –

आज आप घरेलू समस्याओं से परेशान रह सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चे वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार–व्यवसाय में बड़ा लेन–देन सोच–समझकर करें।

वृश्चिक –

आज किसी विशेष कार्य के लिए सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार–व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु –

आज परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं जिससे आपसी मतभेद दूर होकर सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार–व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की सोच सकते हैं जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

मकर –

आज का दिन सुखद समाचार लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश व मित्रों–परिजनों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ –

आज का दिन अत्यंत शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद या सम्मान मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शेयर मार्केट या व्यापार–व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने का योग है।

मीन –

आज व्यापार–व्यवसाय में किसी बड़ी डील या समझौते से लाभ मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फायदा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है।