रायपुर पुलिस का विशेष अभियान: 24 घंटे में 275 वारंटियों की गिरफ्तारी, कई वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़े गए

Raipur Police's special operation: 275 warrantees arrested in 24 hours, including those absconding for several years.

रायपुर, 22 नवंबर 2025 /। रायपुर पुलिस ने वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न गंभीर अपराधों से जुड़े 275 स्थायी एवं अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भी शामिल हैं।

इस व्यापक कार्यवाही को अंजाम देने के लिए रायपुर पुलिस की लगभग 100 टीमों ने शहर के सभी थानों में एक साथ अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ वारंटियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की।

अभियान के दौरान पुलिस ने न केवल शहर के विभिन्न इलाकों में बल्कि महाराष्ट्र, उड़ीसा और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी दबिश दी। इसमें कई ऐसे आरोपी पकड़े गए जो 7 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।