बाइक सवार को टक्क्र मारकर 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई मौत, दो हादसों में 3 युवकों की गई जान

The havoc of speed: A biker was hit and dragged for 100 meters, dying on the spot. Three young men lost their lives in two accidents.

कोरबा/कोरिया 09 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर 3 युवकों की जान ले ली। कोरबा और कोरिया जिले में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कोरबा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को चपेट में लेकर 100 मीटर तक घसीट दिया। इस हादसे में बाइक सवार की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क दुर्घअना का पहला मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता बुधवार की रात अपने साथी के साथ किसी काम से बाहर बाइक से निकला था। देर रात दोनों जटगा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनपुर के पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गाड़ी में ही फंस गयी, जिससे आरोपी वाहन चालक 100 मीटर तक उन्हे घसीटते ले गया। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में बाइक चला रहे ओमप्रकाश की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक टक्कर से दूर जा गिरा था, जिससे उसे सामान्य चोट आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वाहन चालक दुर्घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। कटघोरा पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना कोरिया जिले की है जहां नेशनल हाईवे-43 अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग में भीषण हादसा हुआ।

यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार वीरेंद्र राजवाड़े अपने रिश्तेदार नरेश राजवाड़े के साथ बाइक से बैकुंठपुर की ओर से वापस बिशुनपुर जा रहे थे। इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। चरचा थाना क्षेत्र में हुए इस दुर्घटना पर पुलिस मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !