कोरबा 12 अगस्त 2025(Indiatodaylive.in) स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दर्री में मंगलवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया,कार्यक्रम का नेतृत्व दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एनटीपीसी बस स्टैंड से दर्री,सीएसईबी कॉलोनी ,जैलगांव चौक, प्रेम नगर, से भ्रमण करते हुए एनटीपीसी बस स्टैंड पर यात्रा का समापन हुआ।

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों और देश भक्ति गानों से पूरा दर्री क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों में देश प्रेम का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

भाजपा दर्री मंडल मनोज लहरे ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने आम लोगों को 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया। इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा मंडल दर्री के पार्षद कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।








