कोरबा। हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में 15 से 20 अक्टूबर तक भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन को लेकर पंचवटी विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत के साथ भाजपा व नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की और पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम की तैयारियों व रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।

भव्य मंचन और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को प्रभु श्रीराम के चरित्र, उनकी मर्यादा और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। छह दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में राम जन्म से लेकर रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का जीवंत मंचकिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा दर्शकों की सुविधाओं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रेस वार्ता में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणि नायर, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, श्रीमती ममता यादव, सरोज शांडिल्य, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल, पार्षद राकेश वर्मा, पंकज देवांगन, सुशील गर्ग, आरिफ खान, राकेश नागरमल, नगर निगम उपायुक्त श्री पवन वर्मा, अखिलेश शुक्ला और सचिव रामेश्वर कंवर सहित भारी संख्या में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस भक्तिमय और सांस्कृतिक उत्सव में सपरिवार सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया है।







