28 June 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल,

28 June 2026: Know the daily horoscope of all 12 zodiac signs from Aries to Pisces.

Aaj Ka Rashifal, 28 June 2026:: Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: नया दिन नई संभावनाओं और नए निर्णयों का संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। यदि आप दिन की शुरुआत सही योजना और सकारात्मक सोच के साथ करना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज आज का भविष्यफल पढ़ें। जानिए किस राशि के लिए सफलता के नए अवसर बन रहे हैं, किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रंग व शुभ अंक के साथ विशेष फलदायी साबित हो सकता है।

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए निर्माण कार्य से जुड़ी योजनाओं पर कार्य आगे बढ़ाने का यह सही समय है। स्वास्थ्य कर्मी और दवा व्यवसाय से जुड़े लोग आज व्यस्त रह सकते हैं। कठिन परिश्रम के लिए तैयार रहना होगा। परिवार में वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें।

शुभ रंग: पीला (Yellow) | शुभ अंक: 9

वृषभ राशिफल

भावनात्मक संवेदनशीलता में वृद्धि हो सकती है। किसी खास कार्य के प्रति ज़्यादा आग्रही होने की संभावना है। पुराने घटनाक्रम से जुड़ी समस्याओं के फिर से उभरने की स्थिति बनेगी। अति-उत्साह या निराशा में कार्य करने से बचें।

शुभ रंग: ग्रे (Grey) | शुभ अंक: 4

मिथुन राशिफल

कार्यों के परिणाम मनमुताबिक मिलना थोड़ा मुश्किल है। अवरोध और तनाव को संभालने की कुशलता ही आपको समस्याओं से बचाएगी। मित्रों का सहयोग समय पर मिलने में कठिनाई हो सकती है, हालांकि प्रेम संबंधों में पूर्ण समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग: नीला (Blue) | शुभ अंक: 1

कर्क राशिफल

क्रियाशीलता बढ़ने से व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। पुराने संपर्क फिर से मजबूत होंगे। ईर्ष्या और द्वेष रखने वाले लोगों से दूरी बनानी होगी। भावनात्मक दबाव में आकर खर्च बढ़ सकते हैं। दूरदर्शिता से लिए गए फैसले आगे चलकर लाभान्वित करेंगे।

शुभ रंग: कॉफी (Coffee) | शुभ अंक: 8

सिंह राशिफल

प्रतिस्पर्धा में संघर्षपूर्ण विजय का दिन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से गौरवान्वित महसूस करेंगे। शेयर मार्केट या आर्थिक जोखिम से जुड़े मामलों में अपनी अंतर्ज्ञान क्षमता (Intuition Power) का इस्तेमाल करें।

शुभ रंग: मैरून (Maroon) | शुभ अंक: 7

कन्या राशिफल

यदि आपने अनुशासन के साथ कार्य किया, तो कार्यों की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। लाभ के साथ-साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभूति होने की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें।

शुभ रंग: लाल (Red) | शुभ अंक: 2

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज अपेक्षा से अधिक कठिन परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता दिखाने की आवश्यकता रहेगी। किसी खास कारण से उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। गैर-जरूरी कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: गहरा भूरा (Dark Brown) | शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशिफल

आज का राशिफल वृश्चिक वाले अपनी विशिष्ट कार्यशैली से आप सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में बातचीत के दौरान तनाव संभव है, फिर भी आकर्षण बना रहेगा। परिवार में सामूहिक जिम्मेदारियों पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम (Cream) | शुभ अंक: 5

धनु राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार में किसी भी तरह की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में फंसने से बचना होगा। जीवनसाथी की राय को महत्व देकर आप संतान पक्ष से जुड़ी समस्याओं का सर्वमान्य हल निकालने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: ऑफ व्हाइट (Off-White) | शुभ अंक: 4

मकर राशिफल

अपनी विशिष्ट कार्यशैली और मानसिक दृढ़ता के कारण मकर राशि वाले अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार आपकी अपेक्षाओं के विपरीत हो सकता है।

शुभ रंग: हल्का ग्रे (Light Grey) | शुभ अंक: 8

कुंभ राशिफल

साझेदारी के व्यवसाय में टीमवर्क की मदद से कठिन लक्ष्य भी सरलता से प्राप्त किए जा सकेंगे। भावनात्मक संबंधों के लिए समय निकालने में कठिनाई होगी, लेकिन आपसी बातचीत मधुर रहेगी। किसी आकस्मिक घटनाक्रम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी (Orange) | शुभ अंक: 5

मीन राशिफल

मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। लोगों के गैर-जिम्मेदार व्यवहार के कारण आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता (पेरेंट्स) का व्यवहार अनपेक्षित रहेगा। आकस्मिक खर्चों से बजट बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन (Golden Green) | शुभ अंक: 6