मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा बस स्टैंड में खोला गया प्याऊ,राहगीरों को मिलेगी राहत

कोरबा दर्री/ राहगीरों को राहत देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच ने जैलगांव चौक बस स्टैंड पर प्याऊ शुरू किया है। यात्रियों को तेज गर्मी में पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। 

जिस कारण मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा प्याऊ खोला गया,जैलगांव चौक बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, राहगीर एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंच द्वारा यह पहल की गई है। लोगों ने मंच के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही ऐसे समय में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और सेवा का कार्य है।