नाग-नागिन के नृत्य का दुर्लभ नजारा एक दूसरे से लिपटकर किया नृत्य वीडियो हो रहा है वायरल

कोरबा/सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कोबरा सांप एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

शादी, बारात या पार्टी हो अगर किसी खास मौके पर नागिन डांस न हो तो खुशी अधूरी ही रह जाती है. फिर चाहे लड़के हों या लड़कियां सभी नागिन डांस करने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. शादी वाला नागिन डांस  तो आप सभी ने बहुत देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने असली सांपों का नागिन डांस देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांप एकसाथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिला कोरबा के छुरीकला गैस एजेंसी के आसपास की है

वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे प्रकृति का अनोखा और रोमांचक दृश्य बताते हुए खूब शेयर कर रहे हैं।