सेमीपाली में हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, अर्चना वर्मा बनीं ‘सावन क्वीन’

Women of the Housing Board celebrated the Sawan festival with great enthusiasm in Sempali, Archana Verma became the 'Sawan Queen'.

कोरबा 18 अगस्त2026/ सेमीपाली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाओं द्वारा मायरा ब्लेश होटल में ‘सावन उत्सव’ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और कॉलोनी की महिलाओं द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात कार्यक्रम में पहुंचीं सभी बहनों का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

उत्सव के दौरान महिलाओं और बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल सावन के रंग में रंग गया। कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों (गेम्स) और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एकल नृत्य में रिंकी सिंह ने मारी बाजी

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में रिंकी सिंह, पूनम सिंह, अर्चना वर्मा, गायत्री खूंटे, रिया रात्रे, अनुराधा दुबे और पूनम सिंह ने बेहद खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं।

प्रथम स्थान: रिंकी सिंह,द्वितीय स्थान: अर्चना वर्मा तृतीय स्थान: गायत्री खूंटे

    मनोरंजक खेलों और सरप्राइज गिफ्ट का आनंद

    नृत्य के साथ-साथ महिलाओं के लिए मजेदार खेलों का भी आयोजन किया गया। इन खेलों में श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती सोनम सिंह और श्रीमती शशि पाटले विजेता (विनर) रहीं। इसके अलावा, कार्यक्रम में एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रखा गया था, जिसकी विजेता श्रीमती प्रीति चौहान बनीं। कार्यक्रम में श्रीमती गायत्री खूंटे ने अपनी सुरीली आवाज में सावन के गीत की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    अर्चना वर्मा के सिर सजा ‘सावन क्वीन’ का ताज

    इस पूरे सावन उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। अपनी गरिमा, परिधान और प्रतिभा के बल पर श्रीमती अर्चना वर्मा ने इस वर्ष का ‘सावन क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया और उनके सिर पर ताज सजाया गया।

    इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

    इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कॉलोनी की अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अंजना दुबे, संगीता भारती, गायत्री खूंटे, नमिता सिंह, मीरा सिंह, शशि पाटले, अश्वनी चौहान, रिया रात्रे, संध्या सिंह, नीलू विश्वकर्मा, अर्चना वर्मा, अनुराधा दुबे, लक्ष्मी, प्रीति चौहान, मीना सिंह, फूलकुमारी फुल्लर, सोनम, जीना कारुष, रीमा सिंह, रिंकी सिंह और पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।