बिलासपुर। सकरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अटल आवास क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 4 हजार रुपये कीमती 50 पाव देशी शराब बरामद की है।
सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला उस्लापुर से अटल आवास की ओर झोले में अवैध शराब लेकर जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने अटल आवास सकरी के पास घेराबंदी कर गायत्री टण्डन (45 वर्ष) निवासी जे ब्लॉक, अटल आवास सकरी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके झोले से 50 पाव देशी शराब मिली। पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) (अपराध क्रमांक 1056/2026) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।







