कोरबा 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है। खरीफ सीजन में किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं नियमित वितरण की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर कृषि कार्य प्रारंभ करने में सुविधा मिल रही है।
कटघोरा विकासखंड के ग्राम विजयपुर निवासी किसान श्री कन्हैया लाल कंवर, जो लगभग 3 एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं, इस व्यवस्था से बेहद संतुष्ट हैं। वे खरीफ सीजन के लिए आवश्यक खाद एवं प्रमाणित धान बीज लेने सहकारी समिति कटघोरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि समिति में सभी आवश्यक कृषि आदान सामग्री आसानी से उपलब्ध हो गई, जिससे उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ा और खेती की तैयारी समय पर पूरी हो सकी।
श्री कंवर ने कहा कि खेती की सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज और उर्वरक उपलब्ध हों। सहकारी समिति में आवश्यक सामग्री सहजता से मिलने के कारण उनकी खरीफ फसल की तैयारी बिना किसी बाधा के पूरी हो रही है।
उन्होंने बताया कि पहले किसानों को कई बार कृषि सामग्री के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। लेकिन अब शासन की प्रभावी व्यवस्था के कारण सहकारी समितियों में ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। इससे किसानों का समय बच रहा है, अनावश्यक खर्च कम हो रहा है और वे पूरे मनोयोग से खेती पर ध्यान दे पा रहे हैं।
उन्होंने खेती के लिए समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई यह व्यवस्था खेती को सरल और सुगम बना रही है तथा इससे किसानों का उत्साह भी बढ़ा है।
जब व्यवस्था हो मजबूत, तब खेती बने और समृद्धसहकारी समिति से सहज मिली कृषि आदान सामग्री, किसान कन्हैया लाल कंवर ने जताया विश्वास
When the system is strong, then farming can flourish and agricultural inputs can be easily obtained from the cooperative society, farmer Kanhaiya Lal Kanwar expressed confidence







