छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में अब से कुछ देर बाद बैठक होगी। 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में किसानों, गरीबों और उद्योगों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।
11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (अटल नगर) में शुरू होगी। इस बैठक में प्रदेश के विकास, गरीबों के कल्याण, किसानों की समस्याओं और उद्योगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट बैठक में इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की तैयारी की समीक्षा की जाएगी। यह कदम किसानों को समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। सरकार चाहती है कि राज्य के किसानों को बिना किसी परेशानी के खेती की सभी जरूरी सुविधाएं समय पर मिलें।
अतिशेष धान की नीलामी और दरों का अनुमोदन संभव
बैठक में इस साल समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में से बचे हुए अतिशेष धान की नीलामी के तहत प्राप्त दरों को भी मंजूरी दी जा सकती है। यह निर्णय राज्य की वित्तीय स्थिति को संतुलित करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है। इससे राज्य को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है, जिसका उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जा सकता है।
गरीबों और उद्योगों के लिए फैसले संभव
सूत्रों के अनुसार, बैठक में गरीब तबकों के लिए कुछ नई योजनाएं लाने या पुरानी योजनाओं में सुधार करने के प्रस्तावों पर विचार हो सकता है। साथ ही, राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए विभिन्न नीतिगत फैसले भी लिए जा सकते हैं। यह छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
विभागीय प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत कई प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी और उनमें से कई को मंजूरी दी जा सकती है। यह बैठक शासन के प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।