ग्राम जवाली के रेलवे स्टेशन का नाम जवाली रेलवे स्टेशन रखने की मांग, ग्रामीणों ने जिलाधीश और रेलवे प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

Villagers submitted a memorandum to the District Magistrate and Railway Management demanding that the railway station in village Jawali be named Jawali Railway Station.

कोरबा 28 अप्रैल 2026/जवाली ग्राम वासी ने नवीन रेलवे स्टेशन का नाम जवाली रेलवे स्टेशन रखने की मांग जिलाधीश और रेलवे प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा कर मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि

नवीन रेलवे स्टेशन  निर्माण कार्य पूरी तरह से ग्राम जवाली के भूमि में स्थित है जिसका नाम जवाली न रख के कटघोरा रखा जा रहा है, यह सब जानकर हम सभी ग्रामवासी दुखद एवं आश्चर्य है कि इस रेलवे स्टेशन का नाम हमारे ग्राम जवाली के स्थान पर “कटघोरा” रखा जा रहा है। जबकि यह स्टेशन पूर्णतः ग्राम जवाली की भूमि एवं क्षेत्र में स्थित है।

ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहां की

जवाली के समस्त ग्रामवासी अत्यंत आक्रोश और पीड़ा के साथ यह पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं कि हमारे ग्राम की भूमि पर निर्मित रेलवे स्टेशन का नाम “कटघोरा” रखा जाना हमारे गांव की पहचान, इतिहास और सम्मान के साथ सीधा अन्याय है।

यह स्टेशन पूरी तरह से ग्राम जवाली की सीमा में स्थित है, फिर भी हमारे गांव के नाम को नजरअंदाज करना यह दर्शाता है कि स्थानीय लोगों की भावनाओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है।

ग्राम जवाली की अपनी एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान है। यदि इस स्टेशन का नाम “कटघोरा” रखा जाता है, तो यह हमारे

अस्तित्व को मिटाने जैसा कदम होगा, जिसे ग्रामवासी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे।

अतः हम सभी ग्रामवासी स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि इस रेलवे स्टेशन का नाम तत्काल प्रभाव से “जवाली रेलवे स्टेशन” रखा जाए। यदि हमारी इस न्यायसंगत मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम ग्रामवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।