Friday Dainik Rashifal: आज अपने मन की बात किसी से शेयर ना करें, फिर देखें चमत्कार… पढ़िए दैनिक राशिफल

Viernes Dainik Rashifal: No compartas tus pensamientos con nadie hoy, entonces verás el milagro… Lee el horóscopo diario.

धर्म डेस्क, इंदौर, Aaj Ka Rashifal। आज दिनांक 27 जून 2025, शुक्रवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत आषाढ़, मास पूर्णिमांत आषाढ़ और तिथि द्वितीया है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शुक्ला से जानिए दैनिक राशिफल।

मेष – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ – आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी, परंतु परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी व्यक्ति आपका काम बेकार सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से यह समय अच्छा नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें।

मिथुन – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आज कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे रुका हुआ काम शुरू होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके साथी मदद करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कर्क – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज अपरिचित व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

सिंह – आज का दिन अच्छा है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज अपना पर्सनल कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आज अपनी पर्सनल बातें किसी से ना कहें।

कन्या – आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी. आज प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। आज किसी नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होगा।

तुला – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लंबी यात्रा पर जाएं तो अपने सामान की हिफाजत रखें। आज किसी विवाद में आपको उलझाया जा सकता है। अच्छा होगा सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से कुछ उतार चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। आज किसी से पर्सनल मदद लेना पड़ सकती है।

वृश्चिक – आज आपका दिन मांगलिक रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार मन में बन सकता है, जिसमें आपको आर्थिक मदद प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होगा। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होगा। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में कोई नया मेहमान आएगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग होंगे।

धनु – आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। मन में चल रहे विचारों को पूर्ण करने में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति का घर में आगमन होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका अधिकार प्राप्त होगा। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे।

मकर – आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। आज परिवार में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे। वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी हो भर रहेगा। पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ेगा। आज पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। कहीं पर बड़े निवेश करने से आज बच्चे प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। वाणी पर संयम रखें।

मीन – आज का दिन अच्छा है। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। आज कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा। आज के दिन किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपकी दुश्मन भी आपके मुरीद होंगे। आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।