कोरबा 14 अप्रैल 2026/दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी सीएसईबी पावर हाउस केनल के पास एक अज्ञात युवक की लाश नदी में मिली आस पास के लोगों की नजर पड़ी अचानक
हसदेव नदी में मिला अज्ञात युवक का शव मिला और आस पास की लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विवेचना जारी है।
युवक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है।पुलिस अज्ञात शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।









