रायपुर में गुम हुई दो बालिकाएं 12 घंटे में मिलीं: गुढ़ियारी पुलिस की तत्परता से भुसावल स्टेशन से सकुशल बरामद

Two girls who went missing in Raipur were found within 12 hours: Thanks to the promptness of the Gudhiyari police, they were safely recovered from Bhusaval station.

रायपुर, 23 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुई दो बालिकाओं को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों सहेलियां घर से बिना बताए घूमने के उद्देश्य से निकली थीं और लगातार ट्रेन बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को रामनगर क्षेत्र से एक नाबालिग और एक बालिग युवती के परिजनों ने थाना गुढ़ियारी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला सामने आते ही पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।अंग्रेजी समाचार

जांच के दौरान पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों बालिकाएं पुरी जाने वाली ट्रेन में सवार होती नजर आईं। इसके बाद तुरंत जीआरपी से संपर्क कर उनकी लोकेशन ट्रैक की गई। आगे की जानकारी में पता चला कि दोनों ने बीच रास्ते में ट्रेन बदलकर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन पकड़ ली थी।

पुलिस ने लगातार ट्रैकिंग करते हुए जीआरपी के साथ समन्वय बनाए रखा और ट्रेन का पीछा करते हुए आखिरकार महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन पर दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों के पहुंचने तक दोनों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में सुरक्षित रखा गया और बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिना बताए घूमने के लिए घर से निकली थीं और पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार ट्रेन बदल रही थीं।

इस सफल कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय पार्षद भोलाराम साहू और परिजनों ने रायपुर कमिश्नरेट एवं गुढ़ियारी पुलिस का आभार जताया है।