डकैती मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता

Two absconding accused arrested in robbery case, Shivrinarayan police gets major success

जांजगीर-चांपा,27 मार्च 206/जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस को आज शुक्रवार ko डकैती के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि इस प्रकरण में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुदीप कुमार निवासी राहौद ने 19 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 8 बजे चार अज्ञात युवक उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर के अंदर से दो एप्पल मोबाइल (कीमत लगभग 80 हजार रुपए) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल (कीमत 1 हजार रुपए) सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और जमीन पर पटककर लात-घूंसों से हमला किया। घटना के दौरान एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए थे।

पुलिस ने मामले में आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू (22 वर्ष) और श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी (24 वर्ष), दोनों निवासी अकलतरा, को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों का सराहनीय योगदान रहा।