कोरबा 21 सितंबर 2025/दर्री थाना अंतर्गत जैलगांव में छत पर पाइप चढ़ाने के दौरान लोहे का पाइप घर के ऊपर से गुजर रही 33000 KV हाईटेंशन से टच होने से। झटका लगते ही युवक छत पर गिर। घायल झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया,
घटना रविवार दोपहर की है जहां जैलगांव मैं एक मकान पर लाटा अगारखर निवासी प्रदीप कुमार उम्र 35 वर्ष लोहे के पाइप को नीचे से ऊपर की ओर ले जा रहा था मकान के ऊपर से ही 11KV हाईटेंशन तार से लोहे की पाइप में संपर्क होने से हादसे में उसका पैर और हाथ झुलस गया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को एनटीपीसी अस्पताल पहुँचाया।








