सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर दी गई जानकारी
उपस्थित सभी अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रसारण हेतु बनाया गया ब्रांड एंबेसडर
छात्र-छात्राओं को विषयांकित शिक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील व जागरूक करने दिया गया सुझाव
बिलासपुर 3 अप्रैल 2026/ अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारियों के एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आज पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं यातायात बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियर के मार्ग निर्देशन में यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के नियम, सड़क दुर्घटना के कारण ,निवारण, तथा राहगीर योजना के साथ-साथ ITMS की सविस्तार जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में विश्व विद्यालय के NSS के कार्यक्रम समन्वयक मनोज सिन्हा सहित लगभग 100 लोगों उपस्थित हुए यातायात की ओर से मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे एवं यातायात के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को उक्तानुसार प्रशिक्षण दिया गया l


विदित हो कि वर्तमान में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में युवा वर्ग सर्वाधिक उच्श्रृंखल देखे गए हैं अतः उक्त युवाओं को राष्ट्रीय भावनाओं के प्रति ओतप्रोत करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होकर जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं अध्यापकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु संदेश संवाहक के रूप में दायित्व दिए गए।
महाविद्यालय में न सिर्फ विषयांकित विषयों पर छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है अपितु कुछ महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सामाजिक सरोकार की भूमिका को बहुत ही गंभीरतापूर्ण समझने एवं उसका परिपालन करने की नैतिक दायित्व स्वमेव लेने के लिए अध्यापकों को प्रेरित करने की जिम्मेदारियां प्रदान की गई।
युवाओं में तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, स्टंटिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चालान, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न आदि के माध्यम से शोर गुल करने वाले प्रणाली लगाकर वाहनों में चलाने की आदत, साथ ही न सिर्फ स्वयं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं अपितु अपने सहयोगी अन्य साथियों को भी उच्छृंखलता एवं यातायात नियमों के प्रति अहेलनापूर्ण आचरण हेतु प्रेरित करते है अतः महाविद्यालय ऐसे युवाओं के प्रति सजग होकर उन्हें राष्ट्र के नैतिक दायित्वों के प्रति जिम्मेदार बने हेतु प्रेरित करने का महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विश्वविद्यालय परिसर को रेखांकित करते हुए सदैव यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
इस विशेष कार्यशाला के माध्यम से जिले के सभी युवाओं एवं नागरिकों से यातायात पुलिस के द्वारा अपील किया गया है कि सड़कों पर चलते हुए सदैव यातायात सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का पालन करें एवं अन्य लोगों को भी पालन करने हेतु प्रेरित करें ताकि वे स्वयं सुरक्षित रह सके और दूसरों को भी आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इस सेतु सभी नागरिक मिलजुल कर सरल, सुगम, सुचारू एवं सुव्यवस्थित आवागमन में सहयोग प्रदान करें।








