आज का राशिफल: ग्रहों के खतरनाक फेर में फंसी ये राशियां, जरा सी चूक और हो सकता है भारी नुकसान

Today's horoscope: These zodiac signs are trapped in a dangerous planetary rotation; a slight mistake could lead to huge losses.

धर्म डेस्क, नईदुनिया। 23 मई 2026 के राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, नौकरी में सफलता और पारिवारिक खुशियों के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को विवाद, स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक नुकसान से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल।

मेष

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है आज आप अपने कार्य क्षेत्र बड़े बदलाव कर सकते हैं अपने व्यवसाय के साथ-साथ आज आप दुसरे कार्यों से भी धन लाभ प्राप्त करेंगे कार्य क्षेत्र में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है पारिवारिक विवाद के कारण मन अशांत रहेगा आज अपने बच्चों को लेकर आप कोई बड़े डिसीजन ले सकते हैं।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए शानदार है आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित करने वाले हैं नौकरी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज प्रतिष्ठित पद की प्राप्ति होगी सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व्यापार में लाभ के योग बनेंगे आज लंबी-लंबी यात्राओं के योग हैं स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन
आज का दिन आपके संघर्ष से भरा रहेगा आज आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी परेशानी का सामना करना होगा विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है बड़े आर्थिक निर्णय लेने से पहले सोच समझ ले व्यापार में नुकसान की संभावना है पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा होगा।

कर्क
आज आप किसी बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं पारिवारिक मतभेद के कारण आज आपको परेशान रहेंगे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है कार्यक्षेत्र में कार्य में रुकावट आएगी आज अपने मित्रों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आज किसी से बड़ी मदद लेना पड़ सकती है यात्रा आदि में सावधानी रखें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा आज आप अपने लिए कोई नया आशियाना खरीद सकते हैं नौकरी वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा किसी मांगलिक उत्सव शामिल होंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आपके कार्यों को लेकर चल रहे परेशानियां करूंगी आज किसी बड़ी पार्टनर से की शुरुआत हो सकती है व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी कार्यक्षेत्र में आर्थिक नए रास्ते बनेंगे आज आप अपना रहने का स्थान बदल सकते हैं किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

तुला
आज का दिन आपके लिए परेशानी से भरा रहेगा परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य कर सकता है जिस कारण अस्पताल जाना पड़ सकता है आर्थिक स्थिति आज बिगड़ सकती है कार्यक्षेत्र में आज आपका समय ना देना आपको नुकसान में डाल सकता है व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है बड़े आर्थिक सूचना उठाएं आज प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें परिवार के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है आर्थिक दृष्टि से बड़े नुकसान की संभावना है कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी व्यापार व्यवसाय आर्थिक निर्णय सोच समझ कर ले पारिवारिक मतभेद बने रहेंगे प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करना लाभकारी रहेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आप किसी कार्य को लेकर मन में चल रही प्लानिंग पूरी होगी आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है आज आपके पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको मिलेगा घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे किसी नए कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जीवनसाथी बच्चों के लिए आज आपको ही बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मकर
आज का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा परिवार के लोग एकत्रित होकर साथ नजर आएंगे आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है आज आपका कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पुराना निवेश आज आपको बड़ा लाभ लेने वाला है व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है आज मित्रों के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा आज पुराने विवाद के चलते आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है कार्य क्षेत्र में उलझने बढ़ेंगे आर्थिक तौर से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें वाणी का सदुपयोग करें विवादों से दूर रहे वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें आज अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए संभाल कर चलने की आवश्यकता है आज आपकी विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं कार्यक्षेत्र में उलझन का सामना करना होगा आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है ऐसे में बड़े कदम ना उठाएं कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आज आपके लिए अच्छा नहीं होगा पारिवारिक लोगों से चल रहे मतभेद बने रहेंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।