धर्म डेस्क। ग्रहों और नक्षत्रों के बदलते मिजाज के बीच आज का दिन सभी 12 राशियों (Daily Horoscope 30 May 2026) के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। आज कुछ राशियों के जीवन में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे, तो वहीं कुछ राशियों को बेहद संभलकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है।
मेष –
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सावधानी से निर्णय लें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। साझेदारी के मामलों में सतर्क रहें। परिवार में किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने की संभावना बन सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें।
वृषभ –
आज नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे और साझेदारी से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े अधिकार मिलने के योग हैं।
मिथुन –
आज यात्रा के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मौसम संबंधी बीमारियां आपको और परिवार को प्रभावित कर सकती हैं। व्यापार में बड़े निवेश से पहले सोच विचार अवश्य करें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क –
आज जीवन में कुछ बदलाव लाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से फायदा मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
सिंह –
आज हर कदम सोच समझकर बढ़ाएं। यात्रा के दौरान धन और सामान की सुरक्षा करें। किसी बड़े ऑफर या निवेश को तुरंत स्वीकार न करें। सहकर्मियों और सहयोगियों पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले उन्हें परख लें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या –
आज व्यापार में बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी सफल हो सकता है। मौसम संबंधी बीमारियां आपको और परिवार को प्रभावित कर सकती हैं। परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।
तुला –
आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं पारिवारिक लोगों के साथ संपत्ति विवाद को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी व्यापार आदि नुकसान की संभावना है आज विवादों से दूर रहे वाणी का उपयोग संभलकर करें.
वृश्चिक –
आज का दिन आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज लोगों का विश्वास आपके साथ जुड़ा होगा कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे व्यापार आदि में स्थिति सुधरेगी पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ होगा।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आपके साथ काम कर रहे हैं। लोगों का सपोर्ट मिलेगा व्यापार में लाभ के योग बनेंगे आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा नौकरी वालों के लिए बड़ी सफलता मिलेगी पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा व्यतीत होगा मन आध्यात्म से भरा रहेगा।
मकर –
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आज आपके कार्य को लेकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे व्यापार आदि में लाभ के योग बनेंगे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा आज आपके स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी व्यापार आदि में घाटा लग सकता है। आज कहीं से आपकी मदद लेना पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे वाहन दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
मीन –
आज स्वास्थ्य को लेकर आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यापार आदि में स्थिति सामान्य रहेगी पारिवारिक माहौल निकल सकता है किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद की स्थिति बनेगी।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।







