Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: इन जातकों के जीवन में आएगी खुशियां, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, पढ़ें राशिफल

Today's horoscope, October 29, 2025: These natives will find happiness, unemployed people will find jobs, read the horoscope.

धर्म डेस्क। आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि संयम और सतर्कता से काम लेने वालों के लिए दिन शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष

आज का दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा के योग हैं।

वृषभ –

आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यापार में नई डील या पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग व मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन –

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में हानि के योग बन रहे हैं। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। संपत्ति को लेकर विवाद सामने आ सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।

कर्क –

आज स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में नया कार्य या जोखिम लेने से बचें। पत्नी या भाइयों से मतभेद संभव हैं। दिन को शांत मन से निकालें।

सिंह –

आज खुशियों से भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी संभव है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या –

आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला –

दिन प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। आपका साथी आज अपने मन की बात साझा कर सकता है। एक-दूसरे के प्रति स्नेह बढ़ेगा। घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। रिश्ते में नयापन महसूस होगा।

वृश्चिक –

आज ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति विवाद का समाधान मिलेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए सहयोगी मिलेंगे। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

धनु –

आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकते हैं। आपका कोई प्रयास आज अधूरा रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु परिवार में किसी दुखद समाचार की संभावना है।

मकर –

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या बड़ा कार्य मिलेगा। व्यापार में बड़ी डील या साझेदारी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य या यात्रा के योग हैं। पति-पत्नी के बीच पुराने मतभेद दूर होंगे।

कुंभ –

आज का दिन अच्छा रहेगा प्रातः काल ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा कोई पुराना निवेश आज फायदा दे सकता है जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है धार्मिक यात्रा आदि का प्रोग्राम बना सकते हैं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन

आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में अचानक कोई अप्रिय घटना हो सकती है। व्यापार में नुकसान के योग हैं। नया वाहन या निवेश न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।