Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क, जानें सबकुछ

Today's horoscope, October 27, 2025: Which zodiac signs will benefit, who needs to be cautious? Learn everything.

धर्म डेस्क। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से हर राशि के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। कहीं यात्रा का संकेत है, तो कहीं पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। कुछ राशियों को निवेश और साझेदारी में सावधानी बरतनी होगी, जबकि कुछ के लिए दिन बेहद शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष

आज किसी कार्य से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा में अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव या विवाद हो सकता है। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें।

वृषभ

आज जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके हित में रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से रुका हुआ काम बन सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी कार्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। व्यापार या व्यवसाय में हानि की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। साझेदारी में काम करते हैं तो पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें, परिवार में किसी दुखद समाचार की संभावना है।

कर्क

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो यह शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप से आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर आज आपको अधिकार मिल सकता है।

सिंह

आज व्यापार या संपत्ति में निवेश करने का मन बनेगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम का असर हो सकता है। पारिवारिक निर्णयों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पत्नी और बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

कन्या

आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने का है। यात्रा के दौरान अपने धन और सामान की सुरक्षा रखें। किसी बड़े ऑफर या निवेश से पहले गहन विचार करें। कार्यस्थल पर सहयोगियों पर पूरा भरोसा न करें। पारिवारिक विवाद से मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला

आज किसी नए कार्य की शुरुआत या बड़ा निवेश करने से बचें। शेयर मार्केट में भी जोखिम न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति या परिवार के बड़ों से किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ सुखद समय बीतेगा।

धनु

आज किसी अपने को खोने से मन दुखी रह सकता है। किसी विशेष कारण से यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में साझेदारों से सावधानी रखें। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल बदल सकता है।

मकर

आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। किसी नई साझेदारी से लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ

आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों या परिजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। व्यापार में किसी अपने से धोखा मिलने की संभावना है। बड़ा निवेश न करें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

मीन

आज जिस कार्य में प्रयास कर रहे हैं, उसमें रुकावट आ सकती है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। सहयोगियों से मतभेद संभव हैं। व्यापार में गिरावट का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु संपत्ति को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है।