आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कर्क, सिंह और कुंभ राशि के लिए भाग्य साथ देगा। वहीं, मिथुन, धनु और मीन को स्वास्थ्य और आर्थिक नुकसान से बचना चाहिए। संयम और धैर्य से काम लेना आज सबसे जरूरी रहेगा।
मेष –
आज का दिन सामान्य रहेगा पर मानसिक और शारीरिक थकावट रह सकती है। परिवार में किसी अपने की चिंता सताएगी। व्यापार में हानि संभव है, नया कार्य आरंभ न करें। दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
वृषभ –
आज कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट रहेगी और परिवार में अप्रिय घटना की संभावना है। धैर्य और संयम से कार्य करें।
मिथुन –
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार मन को व्यथित कर सकता है। व्यापार में गिरावट और रुकावटें संभव हैं। धन उधार देने से बचें। यात्रा के योग हैं, परन्तु विवादों और वाणी के कठोर प्रयोग से दूरी बनाए रखें।
कर्क –
आज भाग्य आपका साथ देगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा संभव है। न्यायालय या सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं।
सिंह –
आज मानसिक तनाव के बावजूद आप अपने विवेक से स्थिति संभाल लेंगे। व्यापार में लाभ और निवेश के योग हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद खत्म होकर आपसी प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या –
आज का दिन सफल रहेगा। नौकरी या परीक्षा संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में पुराना विवाद समाप्त होकर माहौल सुखद रहेगा।
तुला –
आज स्वास्थ्य में गिरावट और मानसिक तनाव का अनुभव होगा। आज किसी नए कार्य की शुरुआत या जोखिम भरा निवेश करने से बचें। परिवार में पत्नी या भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। संयम और शांत व्यवहार से स्थिति संभालें।
वृश्चिक –
आज भागदौड़ भरे दिन के कारण थकान व स्वास्थ्य समस्या रहेगी। मौसम के कारण सर्दी-जुकाम हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। निवेश से बचें। पारिवारिक उलझनें मन को विचलित कर सकती हैं।
धनु –
आज स्वास्थ्य और मान-सम्मान दोनों प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान संभव है। संपत्ति विवाद या पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। किसी षड्यंत्र से सावधान रहें।
मकर –
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा, पर परिवार में किसी का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान संभव है। नया वाहन या कार्य आरंभ न करें। वाणी में संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
कुंभ –
आज का दिन शुभ रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। सम्मान में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा या नया वाहन-मकान लेने की संभावना है।
मीन –
आज का दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य गिर सकता है। नए कार्यों में रुकावटें आएंगी। परिवार में जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान और किसी अपने के दुखद समाचार की संभावना है। आज वाणी में संयम रखें और धैर्य बनाए रखें।







