धर्म डेस्क। आज का दिन (05 नवंबर 2025) कई राशियों के लिए नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। जहां कर्क, तुला और मकर राशि वालों को सफलता और सम्मान के योग हैं, वहीं सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मेष –
आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के कार्यों में समय नष्ट न करें। भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। परंतु अपने ही लोगों का सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद संभव हैं। स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाएं, तो रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
वृषभ –
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी विशेष विषय को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। आज व्यापार में नया कार्य प्रारंभ न करें और न ही कोई बड़ा जोखिम उठाएं। जीवनसाथी से मतभेद तथा भाई-भतीजों से विवाद संभव है। धैर्य बनाए रखें।
मिथुन –
दिन सामान्य रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य या यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है।
कर्क –
आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य या बड़ी साझेदारी की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह –
लंबी यात्रा संभव है, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट और व्यापार में साझेदार से धोखे की संभावना है। नया कार्य प्रारंभ करने में बाधाएं आएंगी। परिवार में विरोध और पुत्र या भाई से मतभेद हो सकते हैं।
कन्या –
किसी नज़दीकी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। संबंधियों से विवाद या परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव संभव है। स्वास्थ्य व जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार में साझेदार धोखा दे सकता है। वाणी में संयम रखें।
तुला –
आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार और धार्मिक यात्रा के योग हैं। परिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ समय सुखद बीतेगा।
वृश्चिक –
अत्यधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात से आर्थिक लाभ संभव है। व्यापार में बड़ा निवेश टालें। परिवार में कोई उलझन आपको व्यस्त रखेगी।
धनु –
न्यायालय या कानूनी विवादों में उलझ सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यापार में हानि और साझेदार से धोखे के संकेत हैं। परिवार में संपत्ति विवाद से मानसिक तनाव बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर –
आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। नया मकान या वाहन खरीदने का योग है। परिवार के साथ समय आनंदपूर्ण बीतेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, पर जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
कुंभ –
पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं। कानूनी परेशानी से सावधान रहें। व्यापार में विरोधी बाधा डाल सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट से मन चिंतित रहेगा। आज निवेश से बचें और जीवनसाथी से संवाद में मधुरता रखें।
मीन –
आज विशेष व्यक्ति से संपर्क लाभदायक रहेगा। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के योग हैं। परिवार के साथ खरीदारी का आनंद लेंगे।







