Aaj Ka Rashifal 28 November 2025: इन राशियों को नौकरी में मिलेगा लाभ, शानदार रहेगा दिन, पढ़ें राशिफल

Today's horoscope, November 28, 2025: These zodiac signs will benefit from their jobs; the day will be wonderful. Read the horoscope.

धर्म डेस्क। आज का दिन 28 नवंबर 2025, ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर राशि के जीवन में नई परिस्थितियाँ लेकर आ रही है। कुछ लोगों के लिए यह दिन ऊर्जावान और प्रगति से भरा रहेगा, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मेष

आज आप स्वयं को ऊर्जावान व स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष पद या ज़िम्मेदारी मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रयास सफल होंगे। व्यापार में आर्थिक सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने का योग है।

वृषभ

आज का दिन परिश्रम वाला रहेगा। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में साझेदारों से सतर्क रहें, धोखे की संभावना है। बोलचाल में संयम रखें। परिवार में संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन

आज का दिन सामान्य रहेगा परंतु परिवार में किसी की चिंता बनी रह सकती है। काम की अधिकता से थकावट और तनाव संभव है। व्यापार में घाटा हो सकता है, नया काम शुरू न करें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु यात्रा संभव है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और आय के नए साधन खुलेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह

आज मानसिक व शारीरिक थकान महसूस होगी। परिवार में कोई अप्रिय घटना संभव है। व्यापार में अपनों से धोखा मिल सकता है। किसी अनजान व्यक्ति को पैसा न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या

आज का दिन सफल रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में आर्थिक मदद मिलेगी। घर का कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है।

तुला

महत्वपूर्ण कार्य न होने से मन परेशान रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर लग सकती है, किसी से मदद मांगना पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट की स्थिति। परिवार में किसी अप्रिय घटना से तनाव संभव है।

वृश्चिक

भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे थकान महसूस होगी। मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभ दिला सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। परिवार से जुड़ी कोई उलझन सामने आएगी।

धनु

स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी षड्यंत्र या धोखे का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि के योग। नया काम शुरू न करें। संपत्ति विवाद संभव है। मान-सम्मान में गिरावट महसूस होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। किसी अपने के दुखद समाचार से मन दुखी होगा। व्यापार में हानि के योग। नया वाहन या नया काम शुरू न करें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ

आज का दिन अच्छा रहेगा, परंतु हल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। खानपान पर ध्यान रखें। व्यापार में जोखिम न लें, किसी लड़की को धन उधार न दें। शेयर बाजार में बड़ा निवेश न करें। परिवार के मतभेद दूर होंगे।

मीन

आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना। स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में शत्रुओं के कारण हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा, परंतु परिवार का सहयोग मिलेगा।