Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष, धनु और मीन को होगा धन लाभ, मां ब्रह्मचारिणी का मिलेगा आशीर्वाद

Today's horoscope, March 20, 2026: On the second day of Navratri, Aries, Sagittarius, and Pisces will experience financial gains and receive the blessings of Goddess Brahmacharini.

धर्म डेस्क। 20 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और खुशखबरी मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार, करियर और निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा। आज कई राशियों के लिए नए कार्य की शुरुआत, यात्रा और महत्वपूर्ण मुलाकात के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को विवादों से बचने और संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि दिन को बेहतर बनाया जा सके।

मेष

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

वृषभ

आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। काम की अधिकता से थकान होगी। मन में चिंता बनी रह सकती है। नए कार्य की शुरुआत न करें। निजी बातें किसी से साझा न करें।

मिथुन

मन में कई विचार आएंगे। हताशा महसूस हो सकती है। खुद को कमजोर न होने दें। बाधाएं समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज का दिन अच्छा रहेगा। विरोधी भी आपके कार्य की सराहना करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है।

सिंह

आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार के साथ नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

तुला

जीवन में बड़ा बदलाव संभव है। निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार का समर्थन मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक संकट दूर करने के लिए मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक –

घरेलू परेशानियों में उलझ सकते हैं। पारिवारिक मतभेद तनाव बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु

आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। गुप्त बातें साझा न करें। बैंकिंग कार्यों में सावधानी रखें।

मकर

दिन अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। मन अशांत रहेगा। आर्थिक जोखिम न लें। बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ

मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उलझनें आएंगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सहयोग की जरूरत पड़ेगी। परिवार में मतभेद संभव हैं।

मीन

आज का दिन अच्छा रहेगा। नए सहयोगी मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।