Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: इन राशियों को व्यापार में सोच-समझकर करना होगा निवेश, पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope, March 16, 2026: These zodiac signs will have to invest wisely in business. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 16 मार्च 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कुछ राशियों को आज आर्थिक लाभ और नए अवसर मिलने के संकेत हैं, तो वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद या कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज के दिन कई जातकों के लिए पारिवारिक सहयोग और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। यात्रा, निवेश, व्यापार और पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।

मेष –

आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। अनावश्यक कार्यों में उलझने के कारण समय का सही उपयोग नहीं हो पाएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में कुछ तनाव या बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में मतभेद और असहमतियां पैदा होने की संभावना है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।

वृषभ –

आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी खास बात को लेकर मन में व्याकुलता बनी रह सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से नया कार्य शुरू करने से बचें और बड़े जोखिम लेने से दूर रहें। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

मिथुन –

आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नया व्यवसाय शुरू करने या व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल समय है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। वाहन या मकान से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है।

कर्क –

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नए आय के स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह –

आज लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। नया कार्य शुरू करने में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है।

कन्या –

आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है और किसी अज्ञात भय की भावना बनी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

तुला –

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस मुलाकात से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत मिलेंगे। परिवार में सम्मान और खुशहाली का माहौल रहेगा। नया वाहन या कोई बड़ी खरीदारी करने का विचार बन सकता है।

वृश्चिक –

आज का दिन सुखद और सफल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य किसी खास व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार में लाभ और नए अवसर मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

धनु –

आज आप किसी अनावश्यक विवाद या उलझन में फंस सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे और स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। किसी अजनबी को धन उधार देने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर –

आज मन अशांत रह सकता है और किसी करीबी से जुड़ी दुखद खबर मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें। व्यापार में बड़े जोखिम लेने से बचना ही बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करना उचित नहीं रहेगा।

कुंभ –

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के माध्यम से बड़ा ऑर्डर या डील मिलने की संभावना है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मीन –

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। व्यापार में लाभ के योग हैं और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।