Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: मेष, कर्क और सिंह के लिए लाभ के योग, धन कमाने का मौका; पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope June 3, 2026: Aries, Cancer, and Leo have a chance to make money; read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 03 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, निवेश और रिश्तों से जुड़े मामलों में भी ग्रहों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डालेगी।

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज बड़े मुनाफे के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों के लिए आज विशेष दायित्व प्राप्त हो सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्यक्रम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। आज घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य के चलते आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य कारणों से आज आपका मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना होगा। आज आपके कार्य क्षेत्र में काफी परेशानियां आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक संकट बढ़ सकता है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।

कर्क

आज का दिन आपको बड़ी सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। किसी नई पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य के सिलसिले में नए लोगों से जुड़ना होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज लाभ के योग रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय का विस्तार होगा। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ समय अच्छा रहेगा।

कन्या

आज आपके कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज बड़े लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। किसी फंक्शन में परिवार के साथ जा सकते हैं।

तुला

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज कहीं से कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार आदि में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपके मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक लोगों से पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज अपने कार्य के साथ-साथ अन्य कार्यों से भी आपको लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी। आपके कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों के साथ आज अपने परिवार के लिए आप कई बड़े निर्णय ले सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप किसी कार्य को लेकर चल रही चिंता से मुक्त होंगे। कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ बने मतभेद खत्म होंगे। आज अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर आप किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने रुके हुए धन को आप प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। किसी नए ग्रुप के साथ आप कार्य क्षेत्र में जुड़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के लिए आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज अपने भविष्य के लिए आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप न करें। पारिवारिक लोगों के साथ संपत्ति विवाद बढ़ सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने मित्रों के साथ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि आज आप आर्थिक सहयोग जुटाने में काफी मुश्किल का सामना करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।