धर्म डेस्क। 18 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
परिवार, रिश्ते, निवेश और यात्रा से जुड़े मामलों में भी ग्रहों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। मेष, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए लाभ और प्रगति के योग बन रहे हैं, जबकि मिथुन, कुंभ और तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य एवं खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा।
मेष
आज आप अपने आप में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आज नए लोगों से मिलना होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
वृषभ
आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ अर्जित होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति प्राप्ति के योग हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि देने से बचें।
मिथुन
आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से आपका स्वास्थ्य प्रभावित पड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार में आपके विरोधी बढ़ेंगे।
कर्क
आज का दिन अच्छा है। आज अपने कार्य के प्रति आपका रुझान अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। किसी अपने से दूरी संभव है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। वित्तीय संकट की स्थिति आज खत्म होगी। परिवार के साथ आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी संबंधी कार्यों में लाभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने के योग बनेंगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले परिवार के लोगों या अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। फिजूलखर्ची पर आज आपको रोक लगाना अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक होगी। अपने पर्सनल डॉक्यूमेंट आदि को संभाल कर रखें।
तुला
आज का दिन आपका अच्छा है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको परेशानी होगी। व्यापार व कार्य क्षेत्र में समान लाभ की स्थिति बनेगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। विशेषकर कर्ज आदि से आज आपको राहत मिलेगी। किसी नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज नए कार्यों की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा होगा। आज भूलकर भी किसी से अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो आपका कार्य बिगड़ सकता है। आप नई ऊर्जा के साथ खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।
धनु
आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप दुगनी ऊर्जा से कार्य करेंगे। आज विरोधी भी आपकी मुरीद होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने मित्रों व सहभागियों से पुराने मतभेद खत्म करें। आज बड़ी सफलता के योग हैं।
मकर
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना आज आपके लिए बड़ी सफलता दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रयोग आज आप कर सकते हैं, जो सफल रहेंगे। आर्थिक मदद प्राप्त होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ
आज आप अपने स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। मौसम के हिसाब से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगी। आज आपको व्यर्थ की बातों से दूर रहना चाहिए। किसी को बड़ी धनराशि देने से पहले विचार करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है।
मीन
आज का दिन अच्छा है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग निर्मित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।







